{"_id":"631cc6d963019d12d52db647","slug":"villagers-in-piran-kaliyar-beat-up-three-people-as-child-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बाप-बेटे ने गांव में फैलाई अफवाह, तीन लोगों को बच्चा चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बाप-बेटे ने गांव में फैलाई अफवाह, तीन लोगों को बच्चा चोर समझकर पीटा
Sun, 11 Sep 2022 01:56 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:56 PM IST
सार
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जुबैर, आरिफ त्यागी, तफज्जुल, मसरूफ निवासी कलियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसओ ने ग्रामीणों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बच्चा चोर समझकर तीन लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कलियर निवासी शमशाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने दस साल के बेटे के साथ दरगाह किलकिली साहब मस्जिद से नमाज पढ़ने के बाद घर जा रहे थे। जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचे तो तीन युवक मिले।
उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर तीन लोग खड़े हैं वह बच्चा चोर हैं। साथ ही बाप-बेटे को गांव जाकर बच्चा चोर की बात फैलानी होगी। धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो बाप-बेटे को जान से मार दिया जाएगा। डर के चलते उन्होंने गांव पहुंचकर बच्चा चोर की अफवाह फैला दी। इस पर ग्रामीणों ने तीनों लोगों को बच्चा चोर समझकर पीट दिया।
विज्ञापन
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जुबैर, आरिफ त्यागी, तफज्जुल, मसरूफ निवासी कलियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसओ ने ग्रामीणों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन