{"_id":"68d041affe1852fd8d0b1867","slug":"villagers-hand-broken-after-being-attacked-with-a-stick-case-registered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-794363-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लाठी से हमलाकर ग्रामीण का हाथ तोड़ा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लाठी से हमलाकर ग्रामीण का हाथ तोड़ा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
घर से बुलाकर एक ग्रामीण पर लाठी से हमलाकर उसका हाथ तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली के तिलकपुरी गांव निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त की शाम को वह अपने घर पर बैठा था। इस बीच आरोपी संदीप निवासी तिलकपुरी ने उसके मोबाइल पर कॉल करके उसे गांव के ही शेर सिंह के घर बुलाया। उसके पहुंचने पर संदीप ने उसके परिवार की महिला के संबंध में पूछा।
उसने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए लाठी से उसपर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने आकर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। ऋषिपाल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।