फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers created ruckus by calling consolidation wrong

चकबंदी को गलत बताकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 01 Jun 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus by calling consolidation wrong
रुड़की स्थित बेलडा गांव में चकबंदी विभाग द्वारा की जा रही पैमाइश के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : ROORKEE
बेलडा गांव में पैमाइश करने पहुंची चकबंदी विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने चकबंदी को गलत करार देते हुए विरोध दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो साल पहले चकबंदी विभाग ने पैमाइश कर बस्ते जमा कर दिए थे। अब दोबारा तहसील की टीम की मौजूदगी में जांच होनी चाहिए। आरोप था कि जो अधिकारी पैमाइश करने पहुंचे हैं, उनमें से कुछ पर मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि मौके पर जमा पुलिस फोर्स के चलते पैमाइश जारी रही।
विज्ञापन

बुधवार को रुड़की तहसील के बेलडा गांव में चकबंदी विभाग की टीम पैमाइश करने पहुंची। अधिकारियों ने एक पक्ष की मौजूदगी में पैमाइश शुरू की। सूचना मिलते ही दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। वहां उसने पैमाइश को गलत ठहराते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में करीब दो साल पहले चकबंदी विभाग ने पैमाइश कर बस्ते तहसील में जमा कर दिए थे। ऐसे में अब दो साल बाद दोबारा पैमाइश करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के अधिकारी गांव के कुछ दबंगों के दबाव में पैमाइश गलत तरीके से कर रहे हैं। वहीं टीम में कुछ ऐसे अधिकारी भी मौजूद हैं जिनपर भूमि घोटाले के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने मांग उठाई कि पैमाइश यदि करनी है तो प्रशासन की टीम की मौजूदगी में होनी चाहिए। वहीं इस दौरान दूसरा पक्ष पैमाइश को सही ठहराते हुए पहले पक्ष के सामने आ गया। इससे दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच मामला बढ़ते देख पुलिस फोर्स को बीच में आना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मामले में चकबंदी विभाग के कानूनगो बंगाल सिंह का कहना है कि पैमाइश तहसील और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम की ओर से की जा रही है। दो साल पहले पैमाइश में जो हिस्सा छूट गया था अब दोबारा उसी हिस्से की पैमाइश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed