फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers are angry over the lack of measurement of graveyard and cremation grounds

Roorkee News: कब्रिस्तान व श्मशान भूमि की पैमाइश न होने से ग्रामीणों में रोष

Thu, 18 Dec 2025 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry over the lack of measurement of graveyard and cremation grounds

विज्ञापन
भगवानपुर नगर पंचायत के ग्राम मक्खनपुर निवासी ग्रामीणों ने कब्रिस्तान एवं श्मशान भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।



इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में उपजिलाधिकारी भगवानपुर को पत्र सौंपा था। इस पर जांच के निर्देश दिए गए थे लेकिन तीन माह बाद भी तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

ग्राम मक्खनपुर निवासी सभासद मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अतीक, संजीत कुमार, पाल्लू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कब्रिस्तान एवं श्मशान की भूमि का वास्तविक क्षेत्रफल मौके पर कम पाया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने पांच अगस्त को एसडीएम भगवानपुर को पत्र देकर भूमि की पैमाइश कराकर पूरा रकबा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच एवं समाधान के निर्देश दिए थे। हालांकि, निर्देश जारी होने के बावजूद आज तक भूमि की पैमाइश नहीं की गई। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई न होने से आहत ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कब्रिस्तान व श्मशान भूमि की शीघ्र पैमाइश कराने और कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed