फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager murdered with sharp weapon

Roorkee News: ग्रामीण की धारदार हथियार से की हत्या

Sun, 20 Apr 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villager murdered with sharp weapon
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से अपने गांव ओसपुर जा रहे एक व्यक्ति पर गांव के पास एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर हमलावर भाग निकला। परिजन घायल को लेकर अस्पताल गए। जहां पर उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया व्यक्ति मंदबुद्धि लग रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार रविवार को सुखबीर पुत्र प्रताप सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी ओसपुर रविवार को सुल्तानपुर में एक सत्संग में गया था। सुबह करीब 11:30 बजे साइकिल से अपने गांव ओसपुर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो ट्यूबवेल के पास खड़े एक व्यक्ति से कुछ कहासुनी हो गई। इस दौरान व्यक्ति ने किसी धारदार हथियार से सीने में वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर हमलावर भाग निकला। सूचना पर घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सुल्तानपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने सुखबीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सुखबीर की मौत हो गई। इसी बीच कई ग्रामीणों ने हमला करने वाले व्यक्ति को गांव से पकड़ लिया और ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मृतक सुखबीर पुत्र प्रताप सिंह निवासी ओसपुर है। जिसके शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मंदबुद्धि नजर आ रहा है। इसके बारे में जानकारी जुटा जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed