Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car, bike collide in Bhagwanpur, woman killed, four injured

Roorkee News: भगवानपुर में कार, बाइक की टक्कर, महिला की मौत, चार घायल

Thu, 12 Nov 2026 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Car, bike collide in Bhagwanpur, woman killed, four injured
छुटमलपुर अस्पताल से सहारनपुर रेफर करने के दौरान बिगड़ी हालत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन


बाइक पर सवार थे पांच लोग, पुलिस ने दोनों वाहनों को मंडावर चेकपोस्ट पर खड़ा कराया
क्वांटम कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से छुटमलपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सहारनपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार और बाइक के बीच क्वांटम कॉलेज के नजदीक टक्कर हुई। कार देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी चौक निवासी सलमान चला रहा था। वहीं, बाइक पर सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी सादिक, उसकी पत्नी इकरा (22), चार वर्षीय बेटी माहिरा, पांच वर्षीय हमजा और गजला पत्नी आसिफ (30) सवार थे।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गजला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सहारनपुर रेफर किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में घायल सादिक, इकरा और दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को सुरक्षा की दृष्टि से मंडावर चेकपोस्ट पर खड़ा करा दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed