{"_id":"64f8c81efda9263b5b0a0524","slug":"villager-attacked-due-to-rivalry-case-against-four-roorkee-news-c-5-1-drn1027-239580-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रंजिश में ग्रामीण पर हमला, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रंजिश में ग्रामीण पर हमला, चार पर मुकदमा
विज्ञापन
रंजिश के चलते एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे पक्ष के ग्रामीणों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी जसपाल की अपने पड़ोसी के साथ रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को वह अपने घर में बैठै हुए था। इसी बीच दूसरे पक्ष के सोनू, सोमवीर, छत्रपाल, मंजू ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसमें जसपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग पहले उसे लक्सर अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने उसे हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया। खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि जसपाल की ओर से चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद