{"_id":"6a076f51c355ddf9a40c1e17","slug":"vigilance-crackdown-in-roorkee-20-electricity-thieves-caught-roorkee-news-c-5-1-drn1027-972592-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की में विजिलेंस का शिकंजा, 20 बिजली चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की में विजिलेंस का शिकंजा, 20 बिजली चोर पकड़े
विज्ञापन
क्षेत्र के बेलड़ा और केल्हनपुर गांव में शुक्रवार को ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम के संयुक्त छापे से हड़कंप मच गया। देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बेलड़ा गांव से 12 और केल्हनपुर गांव से आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि छापे के दौरान टीम ने देखा कि कई ग्रामीण खुलेआम केबल डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। अधिकारियों ने मौके पर ही अवैध कनेक्शन हटाते हुए चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे केबल और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। अचानक हुई कार्रवाई से दोनों गांवों में अफरा-तफरी मच गई। लगातार सख्ती और चेतावनी के बावजूद कुछ लोग बिजली चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं।
यही कारण है कि विजिलेंस टीम लगातार रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ रुड़की कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।