{"_id":"670ac00ba5f07103af0fa248","slug":"valmikis-absconding-shooters-house-locked-roorkee-news-c-5-1-drn1030-523550-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वाल्मीकि के फरार शूटर के घर पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वाल्मीकि के फरार शूटर के घर पर लटका ताला
विज्ञापन
I
IIबसंत के घर की पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, शहर से देहात तक की जा रही तलाश
I
I
I
I-बसों और अन्य टैक्सी वाहनों में भी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
I
Iरोशनाबाद जेल से फरार प्रवीण वाल्मीकि के गुर्गे के मकान पर पुलिस पहुंची तो उसके घर पर ताला लटका मिला। उसके परिजन कहां चले गए पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने बसंत के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने शहर से देहात तक बसों और टैक्सियों में चेकिंग अभियान चलाया। जगह-जगह पर नाकाबंदी की गई है।
I
Iरुड़की में सफाई नायक बसंत निवासी ऋषिनगर, नई बस्ती रामनगर की 25 जनवरी 2016 को रामनगर में हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के इशारे पर की गई थी। इस मामले में बसंत के बेटे कपिल ने वाल्मीकि के गुर्गे पंकज निवासी गोल भट्ठा ढंडेरा समेत छह बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में 11 अगस्त 2024 को प्रवीण वाल्मीकि और पंकज समेत छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वाल्मीकि और उसका गुर्गा पंकज हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में बंद है।
I
I
I
Iशुक्रवार रात को वाल्मीकि का गुर्गा पंकज निवासी गोल भट्ठ ढंडेरा और एक अन्य आरोपी राजकुमार निवासी उजड़ी थाना गोंडा, जिला गोंडा, उत्तरप्रदेश भी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। दोनों के जेल से फरार होने से हड़कंप मच गया था। वाल्मीकि के गुर्गे की तलाश में रुड़की कोतवाली पुलिस की टीम आननफानन उसके गोल भट्ठा स्थित घर पर पहुंची लेेकिन वहां पर ताला लटका हुआ मिला। पुलिस को इतना ही पता चला कि उसकी बहन मिलाई पर आती है। पंकज की बहन मुजफ्फरनगर में रहती है। वहीं उसकी ससुराल ज्वालापुर में है। पुलिस ने बसंत हत्याकांड के वादी की सुरक्षा बढ़ा दी है। बसंत के बेटे कपिल के घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस लगातार गश्त कर वहां पर निगरानी कर रही है। इसके अलावा कुख्यात के गुर्गे की तलाश में शहर से देहात तक सुबह से लेकर शाम तक चेकिंग अभियान जारी रहा।I