फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vaccine over, then wait starts

वैक्सीन खत्म, इंतजार फिर बाकी

Tue, 13 Jul 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vaccine over, then wait starts
शहर में रोजाना दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो जाने से लोगों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। कई दिन से जरूरत के मुताबिक वैक्सीन नहीं आने से बुजुर्गों और युवाओं को निराशा हाथ लग रही है। मंगलवार को भी दोपहर बाद सेंटरों पर वैक्सीन खत्म हो गई। वहीं, सिविल अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के चलते यहां दो बार वैक्सीन मंगानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में कोरोना वैक्सीन की लगातार कमी चली आ रही है। स्लॉट बुक करने की व्यवस्था खत्म होने के बाद से सेंटरों पर पहले से ज्यादा भीड़ लगने लगी है। वहीं, अब जिले में वैक्सीन कम आ रही है। जहां पहले शहर में आए दिन 10 से 12 टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे थे तो वहीं अब मात्र चार से पांच केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन पर भी पर्याप्त मात्रा में डोज नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में दोपहर तक ही वैक्सीन खत्म हो जाती है। इसके बाद लोगों को निराश लौटना पड़ता है। मंगलवार को भी स्थिति यही रही। वैक्सीनेशन के लिए पांच सेंटर खोले गए थे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वैक्सीन कम होने के चलते सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसलिए दूसरी डोज वालों की सेंटरों पर लंबी लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा 45 प्लस वाले दूसरी डोज लगवाने पहुंचे। हालांकि, वैक्सीन कम होने के चलते दोपहर करीब दो बजे ही डोज खत्म हो गई थी। इसके बाद लोगों को लौटना पड़ा। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि कम वैक्सीन मिलने के चलते मंगलवार को सभी को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

--
पहली डोज वाले लोग भी पहुंचे सेंटर
स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले ही सभी केंद्रों के स्टाफ को सूचित कर दिया था कि वैक्सीन कम होने के चलते पहली डोज नहीं लगाई जाएगी, केवल दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। इसके बावजूद सेंटरों पर पहली डोज लगवाने वाले लोग पहुंचे। काफी देर लंबी लाइन में लगने के बाद लोगों को पता चला कि यहां पहली डोज नहीं लग रही है। इससे लोगों ने नाराजगी भी जताई। हालांकि, बाद में केंद्र स्टाफ ने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवाया कि सबको दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसके बाद पहली डोज लगवाने वाले लोग लाइन में खड़े नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed