फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vaccination started increasing in Muslim dominated areas

मुस्लिम धर्मगुरुओं को जोड़ने की मुहिम लाई रंग

Tue, 08 Jun 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Vaccination started increasing in Muslim dominated areas
रुड़की। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन की ओर से मिशन मोड में चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान में मुस्लिम धर्मगुरुओं और निवर्तमान प्रधानों की जोड़ने की मुहिम रंग लाने लगी है। अपर उपजिलाधिकारी की ओर से मुस्लिम बहुल इलाकों में की गई बैठकों के बाद हर रोज टीकाकरण का आंकड़ा 200 के आसपास पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड वैक्सीनेशन में कमी के चलते अब प्रशासन ने इसे मिशन मोड पर ले लिया है। अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि जहां एक ओर मुस्लिम धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों को मिशन में शामिल किया गया है, वहीं दूसरी ओर, चकबंदी, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, ब्लॉक, नगर निकायों के अधिकारियों को भी कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए गांव गांव जाकर काम करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कि हर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में वैक्सीनेशन बढ़ने लगा है। मंगलवार को लंढौरा में 250 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जबकि पिरान कलियर में नगर पंचायत प्रतिनिधि शफक्कत अली के सहयोग से 200 से अधिक टीकाकरण कराने में सफलता मिली। इसके अलावा मंगलौर में 150 से अधिक टीकाकरण कराया गया है।
विज्ञापन

न पेंशन मिलेगी और न ही जा सकेंगे विदेश
टीका नहीं लगाया तो 36 हजार पेंशनर्स को होगी परेशानी
अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में कराए गए सर्वे के अनुसार करीब 36 हजार पेंशनर्स हैं। इन सभी का सत्यापन कराया जाएगा। टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों की पेंशन रोकी जा सकती है। वहीं सऊदी व अन्य देशों ने एलान कर दिया है कि टीकाकरण के बिना उन्हें वीजा नहीं मिलेगा, ऐसे में विदेश जाने वाले लोगों पर भी पाबंदी लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
मदरसे में किया टीकाकरण का शुभारंभ
लंढौरा। अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने मंगलवार को लंढौरा स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम में मुस्लिम धर्मगुरुओं और विभिन्न समाज के लोगों की बैठक कर वैक्सीन को लेकर व्याप्त डर और भ्रांति को दूर किया।
मदरसे में वैक्सीनेशन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय जिस तरह घर घर जाकर वोट मांगते हैं, उसी तरह वैक्सीनेशन के लिए भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर जमीयत उलेमा ए हिंद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने कहा कि वैक्सीन के बारे में जो गलत फहमियां फैल रही हैं। लोग इसे जहर का इंजेक्शन समझ रहे है। हमें अपने दिलों से ये वहम निकालना होगा। इस मौके पर लंढौरा सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित डाबरा, ईओ राजेंद्र पाल सैनी, सभासद राजेश वालिया और मोहम्मद मुर्सलीन आदि मौजूद रहे।
सैकड़ों लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
नगर पालिका ने कस्बे के सभी वार्डों में सेंटर बनाकर वैक्सीन लगाने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक की आयु वाले 33 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वहीं कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में बड़े इमामबाड़े में भी 45 वर्ष की अधिक आयु के 53 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में भी 45 वर्ष से अधिक की आयु के करीब 150 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है, जबकि नगर पालिका परिषद मंगलौर के कार्यालय पर 18 वर्ष से अधिक की आयु वाले युवाओं को 80 टीके लगाए गए हैं। क्षेत्र के ही टांडा भनेड़ा गांव में भी दर्जनों लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। नगर पालिका परिषद मंगलौर के अधिशासी अधिकारी अजहर अली ने बताया कि नगर पालिका परिषद मंगलौर द्वारा कस्बे के सभी वार्डों में वैक्सीनेशन सेंटर लगाए जा रहे हैं। इसमें अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अपील की जा रही है।

------------------
ढंढेरा में भी हुआ शिविर का शुभारंभ
रुड़की। साधन सहकारी समिति के चेयरमैन रवि राणा की ओर से ढंडेरा में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसका शुभारंभ अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने किया। इस मौके पर अशोक नगर विकास समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह डंगवाल, संजीव कुशवाहा, मनु प्रताप, मातबर सिंह, राजेंद्र रावत, अनिल सिंह और बबिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed