फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uttarakhand's sub-junior team won the silver medal at the National Korfball Championship

Roorkee News: राष्ट्रीय कॉर्फबॉल में उत्तराखंड ने सब-जूनियर टीम ने जीता रजत पदक

Mon, 29 Jun 2026 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's sub-junior team won the silver medal at the National Korfball Championship
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में तीन दिवसीय आयोजित राष्ट्रीय कॉर्फबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में रविवार को उत्तराखंड की सब-जूनियर टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। जूनियर टीम ने पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया। उत्तराखंड कॉर्फबॉल एसोसिएशन ने राज्य की टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

सब-जूनियर टीम में शामिल आदित्री, अमन, चिराग और आराध्या ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। वहीं जूनियर टीम में जय मौर्य, खुशी, जयंती बडोनी और रुशिल शर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों का मार्गदर्शन कोच शुभम और उदीश ने किया।
विज्ञापन

कोच शुभम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करना उत्तराखंड कॉर्फबॉल के लिए नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का बेहतरीन परिचय दिया जिसका परिणाम इस शानदार उपलब्धि के रूप में सामने आया। कोच उदीश ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आदित्री, अमन, चिराग और आराध्या ने मैचों में परिपक्व खेल का प्रदर्शन किया। जय, खुशी, जयंती और रुशिल ने हर मुकाबले में कड़ी मेहनत और संघर्ष की मिसाल पेश की। उत्तराखंड कॉर्फबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष महिमा शर्मा ने इस उपलब्धि को राज्य में कॉर्फबॉल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed