फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uttarakhand Transport Corporation Increases Bus Services for Holi

Roorkee News: उत्तराखंड परिवहन निगम ने होली पर बढ़ाई बस सेवाएं

Sun, 01 Mar 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 01 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation Increases Bus Services for Holi
- रुड़की डिपो से हल्द्वानी, कोटद्वार व दिल्ली के लिए अतिरिक्त फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


होली पर बेहतर संचालन बनाए रखने के निर्देश मिलने के बाद अलर्ट हुए अधिकारी
रुड़की। होली के चलते रुड़की डिपों ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार होली पर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रुड़की से हल्द्वानी, कोटद्वार और दिल्ली संचालन पर खास ध्यान दिया है। चालकों की छुट्टी पर रोक लगी है और बसों की संख्या बढ़ने से पर्व पर अपने घर आने-जाने वालों को राहत मिलेगी।

रुड़की डिपो के चालक और परिचालकों ने अतिरिक्त फेरे लगाने के लिए कमर कस ली है। निगम मुख्यालय से बेहतर संचालन बनाए रखने और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद डिपो स्तर पर अधिकारियों ने बैठक कर रूटवार बसों की संख्या बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें लगाने का निर्णय लिया है। हल्द्वानी पर 3, कोटद्वार पर 2 और दिल्ली रूट पर 15-16 बसों का संचालन किया जाएगा। रुड़की डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि होली पर हर साल यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। इस बार पहले से ही विशेष योजना तैयार की है। हल्द्वानी, कोटद्वार और दिल्ली रूट पर नियमित बसें चलाई जाएंगी ताकि वे सुरक्षित व सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। सभी चालक-परिचालकों को समय पालन और यात्री सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। हल्द्वानी पर 3, कोटद्वार पर 2 और दिल्ली रूट पर 15-16 बसों का संचालन रहेगा, यात्रियों की संख्या और रूट की मांग को देखकर अन्य रूट पर भी सुविधा बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed