फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uttarakhand police post to be built in UP to stop Kanwariyas

कांवड़ियों को रोकने के लिए यूपी में बनेगी उत्तराखंड पुलिस की चौकी

Fri, 16 Jul 2021 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police post to be built in UP to stop Kanwariyas
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक लगने के बाद यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने नियमों का पालन कराने के लिए कमर कस ली है। दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की। साथ ही निर्णय लिया कि यूपी के चमारीखेड़ा में कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड की भी अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर इस साल भी पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने कांवड़ यात्रा पर लगाई गई रोक का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही यूपी की सीमा से सटी प्रदेश की सीमाओं पर सख्ती बरतने के आदेश पुलिस को दिए हैं। डीजीपी के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को हरिद्वार और सहारनपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक भगवानपुर के क्वांटम कॉलेज में हुई। इस दौरान सीओ बुग्गावाला राकेश रावत ने सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि यूपी की सीमा से होकर कांवड़िए हरिद्वार आते हैं। कांवड़ यात्रा पर रोक लगने के बाद यूपी पुलिस का सहयोग जरूरी है। इस पर सीओ फतेहगढ़ अजेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि पूरा सहयोग किया जाएगा। साथ ही यूपी के चमारीखेड़ा में यूपी पुलिस चौकी के पास ही उत्तराखंड की अस्थायी पुलिस चौकी बनाने पर सहमति बनी। साथ ही संपर्क मार्गों, मंडावर और काली नदी चेक पोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बुग्गावाला थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा, थानाध्यक्ष भगवानपुर पीडी भट्टी, फतेहपुर थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, गागलहेड़ी थानाध्यक्ष सतेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed