{"_id":"68939ebd1a6cf461210f0846","slug":"use-of-caste-based-words-in-dispute-case-registered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-757389-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: विवाद में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: विवाद में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चार दिन पूर्व बिनारसी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने पुलिस को शिकायत की है। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो अगस्त को भलस्वागाज निवासी सौरभ बिनारसी गांव में शटरिंग का सामान लेने के लिए गया था तभी किसी बात पर बिनारसी गांव के सोनू त्यागी से कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि सोनू त्यागी ने सौरभ के साथ अभद्रता व मारपीट की है। इसके साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सोनू त्यागी निवासी बिनारसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।