फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar over installation of mobile tower in populated area

Roorkee News: आबादी में मोबाइल टॉवर लगाने पर हंगामा

Thu, 16 Apr 2026 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar over installation of mobile tower in populated area
शहर के न्यू आदर्श नगर झंडा चौक के पास मोबाइल टॉवर लगाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध कर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। क्षेत्रवासियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन की घोषणा की है।
विज्ञापन




क्षेत्रवासियों के अनुसार झंडा चौक के पास एक व्यक्ति का घर है। वहां पर टावर लगाने की पूर्व में कोशिश की गई थी। विरोध के बाद काम रोक दिया गया था। बुधवार को दोबारा से टावर कंपनी कर्मचारियों ने चोरीछिपे काम करना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगने पर लोगों ने मौके पर एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्रवासी रामपाल कश्यप ने बताया कि मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई है। नगर निगम अधिकारियों से उन्होंने जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि यदि दोबारा कोई टावर लगाने की कोशिश करता है तो तुंरत शिकायत करें। टावर लगाने के लिए निगम से भी कोई एनओसी नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed