फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar in civil hospital, doctor's advice

अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर से नोकझोंक

Sat, 26 Sep 2020 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uproar in civil hospital, doctor's advice
रुड़की। सिविल अस्पताल में मरीज को उपचार दिलाने पहुंचे तीमारदारों को डॉक्टर ने भीड़ लगाने से मना किया तो वे भड़क गए और हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ा तो तीमारदारों और डॉक्टर की नोकझोंक हो गई। किसी तरह अन्य लोगों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला इमरती के कुछ लोग एक घायल युवक को लेकर शुक्रवार रात सिविल अस्पताल पहुंचे थे। यहां डॉक्टर घायल युवक को देख रहे थे। इस बीच युवक के परिचित बड़ी संख्या में वार्ड में घुस आए। इस पर डॉक्टर ने भीड़ नहीं जुटाने की बात कही। साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा। इस पर युवक के साथ आए लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं डॉक्टर से नोकझोंक भी करने लगे। अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही मरीज के साथ आए लोगों को समझाकर वार्ड से बाहर किया। उधर, सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के साथ आए लोगों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed