फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Upline remained closed for two hours, passengers faced trouble

अपलाइन दो घंटे रही बंद, यात्रियों ने झेली परेशानी

Thu, 12 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Upline remained closed for two hours, passengers faced trouble
लक्सर रेलवे स्टेशन पर गिट्टी पैकिंग मशीन के कार्य के चलते अपलाइन दो घंटे तक बंद रही। जिसके चलते लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक समय तक रायसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लक्सर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। मेंटेनेंस के काम के चलते लक्सर रेलवे ओवर ब्रिज के पास अपलाइन पर गिट्टी पैकिंग मशीन ने दो घंटे तक काम किया। इस दौरान दोपहर दो से चार बजे तक रेलवे ट्रैक जाम रहा। ट्रक के जाम के चलते लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को पहले नजीबाबाद के पास मुअज्जमपुर नारायण स्टेशन पर एक घंटे तक रोक कर रखा गया। इसके बाद रायसी रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक रोका गया। करीब चार बजकर दस मिनट पर ट्रेन लक्सर पहुंची तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन पर गिट्टी दबाने की मशीन काम कर रही थी। जिसके कारण दो घंटे तक का ब्लॉक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed