फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   UP Police conduct raids in a case involving the swindling of lakhs under the pretext of providing jobs

Roorkee News: नौकरी के नाम पर लाखों हड़पने के मामले में यूपी पुलिस ने मारे छापे

Thu, 10 Sep 2026 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
UP Police conduct raids in a case involving the swindling of lakhs under the pretext of providing jobs
फैक्टरी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की रकम हड़पने के मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश में लक्सर क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस टीम ने फैक्टरी पहुंचकर भी प्रकरण से संबंधित जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से एक पुलिस टीम लक्सर पहुंची। टीम ने लक्सर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम स्थानीय फैक्टरी में भी पहुंची और यहां से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सहारनपुर जनपद निवासी कुछ लोगों ने लक्सर क्षेत्र निवासी आरोपियों पर फैक्टरी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने नौकरी के नाम पर उनसे लाखों की रकम ली। पैसे लेकर उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लैटर दिए गए लेकिन उन्हें ज्वाइनिंग नहीं मिली। आरोपी बहाने बनाकर उन्हें टालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर उन्होंने जानकारी की तो ज्वाइनिंग लैटर फर्जी निकले। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उनके पैसे भी वापस नहीं किए। महिलाओं के खाते में भी रकम जमा कराए जाने के आरोप हैं। इसी को लेकर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लक्सर पहुंची थी लेकिन आरोपी पुलिस को नहीं मिले। इसपर फैक्टरी से जानकारी जुटाकर पुलिस टीम लौट गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सहारनपुर जनपद में दर्ज प्राथमिकी की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम लक्सर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed