{"_id":"630a6d4a410afd7d2d37b6af","slug":"union-will-collect-farmers-in-mahapanchayat-roorkee-news-drn42107388","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में किसानों को एकत्र करेगी यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में किसानों को एकत्र करेगी यूनियन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने तीसरे दिन धरनास्थल पर कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए यूनियन गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रही है। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
भाकियू (टिकैत) का तहसील परिसर में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन धरने की अध्यक्षता चौधरी रामधन आर्य और संचालन विनीत कुमार ने की। भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि एक सितंबर को रुड़की में महापंचायत होने जा रही है। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है। इसमें किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
जिला प्रवक्ता राकेश लोहान ने कहा कि अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार महापंचायत में गौरव टिकैत मुख्य अतिथि होंगे। कहा कि किसानों की गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने, बिजली विभाग और चकबंदी विभाग में गड़बड़ी की शिकायतें हैं। बार-बार मांग किए जाने पर भी किसानों की समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। इसके विरोध में ही महापंचायत होने जा रही है। प्रदर्शन में रोहताश, लक्खा सिंह, मनोज, राव इसरार, अरविंद कुमार, अंकुर चौधरी, रवि कुमार, ऋषिपाल, बालेंद्र आदि शामिल थे।