{"_id":"6b018995426f31b9b7023a6f","slug":"under-15-rugby-team-selection-trials-on-november-25-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-164410-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अंडर-15 रग्बी टीम के चयन के लिए ट्रायल 25 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अंडर-15 रग्बी टीम के चयन के लिए ट्रायल 25 नवंबर को
Sat, 21 Nov 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सोनाली रग्बी ग्राउंड में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। हरिद्वार रग्बी एसोसिएशन की ओर से अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला रग्बी टीम के चयन के लिए 25 नवंबर को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल रुड़की स्थित सोनाली रग्बी ग्राउंड में दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसमें जिले के योग्य खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
जिला रग्बी एसोसिएशन की सचिव दीपा सैनी ने बताया कि ट्रायल में वर्ष 2011, 2012 और 2013 में जन्मे बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान अपना आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल कौशल के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन की ओर से जिले के सभी योग्य खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में पहुंचने की अपील की गई है।