{"_id":"67880796dc418f5a7209a209","slug":"two-wheeler-mechanic-and-customer-fight-roorkee-news-c-5-1-drn1027-595413-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दोपहिया मैकेनिक और ग्राहक में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दोपहिया मैकेनिक और ग्राहक में मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी की सर्विस कराने के बाद कुछ दूर जाकर वह बंद हो गई। इसे लेकर बाइक मैकेनिक और ग्राहक में जमकर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के गंगनहर नहर पटरी पर एक मिस्त्री की दुकान है। इसपर आजम निवासी सती मोहल्ला स्कूटी की सर्विस कराने के लिए पहुंचा था। सर्विस कराने के बाद मिस्त्री को पैसे दे दिए। करीब 1200 रुपये मैकेनिक को दिए थे लेकिन जैसे ही स्कूटी कुछ दूरी पर पहुंची तो वह बंद हो गई। इस पर आजम ने मैकेनिक के पास स्कूटी लाकर कहा कि उसने पूरे पैसे लिए हैं तो स्कूटी अच्छी तरह से सर्विस क्यों नहीं की। इस बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। बमुश्किल लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। वहीं कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।