{"_id":"61eebe4439f7001d6f791577","slug":"two-vehicles-seized-in-arto-action-roorkee-news-drn4024523173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ की कार्रवाई में दो गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ की कार्रवाई में दो गाड़ियां सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ प्रवर्तन की कार्रवाई में दो गाड़ियों को सीज किया गया। इसमें एक गाड़ी चुनाव के लिए अधिग्रहित हो गई थी। जब चालक को गाड़ी चुनाव स्थल पर ले जाने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। जबकि एक यूपी नंबर की गाड़ी में बिना परमिट और अन्य दस्तावेजों के डग्गामारी की जा रही थी।
विधानसभा चुुनाव के मद्देनजर एआरटीओ विभाग ने सरकारी और निजी गाड़ियों साथ ही बसें, टैक्सी, मैक्सी आदि वाहनों का अधिग्रहण किया हुआ है। विभाग ने स्कूलों की 70 और 112 निजी बसों का अधिग्रहण किया है। सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत सिंह चौहान ने टीम के साथ क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान रोडवेज बस अड्डे पर उन्होंने एक अधिग्रहित की गई जीप को डग्गामारी करते पाया। उन्होंने चालक को गाड़ी तुरंत चुनाव में लगाने के निर्देश दिए, लेकिन उसने मना कर दिया। ऐसे में टीम ने गाड़ी को सीज कर दिया। वहीं, एक यूपी नंबर की मैक्सी का चालक बिना परमिट, फिटनेस, टैक्स जमा कराए डग्गामारी कर रहा था। ऐसे में इस गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों को चुनावी ड्यूटी के लिए अधिग्रहित किया गया है, यदि वे ड्यूटी में वाहन नहीं लेकर जाते तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चुनावी ड्यूटी नहीं करने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।