{"_id":"5f4945a78ebc3e3cdc168572","slug":"two-sports-grounds-will-be-rejuvenated-in-the-city-with-ten-crores-roorkee-news-drn354466939","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ से होगा शहर में दो खेल मैदानों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस करोड़ से होगा शहर में दो खेल मैदानों का कायाकल्प
विज्ञापन
खानपुर में स्थित राजेश पायलट मिनी स्टेडियम।
- फोटो : ROORKEE
शहर के एक मात्र नेहरू स्टेडियम को शहर के युवा खिलाड़ियों की सुविधाओं के हिसाब से तैयार करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। अब पांच करोड़ में स्टेडियम का कायाकल्प करने के लिए स्टीमेट तैयार हो चुका है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान के लिए भी पांच करोड़ की योजना की मंजूरी मिल चुकी है।
गौरतलब है कि शहर में नेहरू स्टेडियम ही एक मात्र युवाओं के खेलने का स्थान है, लेकिन क्रिकेट समेत अन्य खेलों के लिहाज से न तो यहां पर मैदान समतल है और न ही दर्शकदीर्घा। रात के समय खेलने के लिए लाइटों आदि का भी उचित प्रबंध नहीं है। करीब एक साल पहले रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेहरू स्टेडियम व जीआईसी के खेल मैदान को स्तरीय खेल सुविधाओं के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। अब जीआईसी के खेल मैदान के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को पांच करोड़ की लागत से इसे स्तरीय खेलों के अनुरूप तैयार करने के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं रुड़की के नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प की खेल विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है। माना जा रहा है कि अगले पांच से छह महीने में दोनों मैदानों का कायाकल्प हो जाएगा। इससे शहर के युवा खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।
प्राइवेट स्कूल बन रहे मददगार
शहर के कुछ सरकारी स्कूलों में ही मैदान की सुविधा है, लेकिन रख रखाव की अभाव में उनका लाभ खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा है। हालांकि दूसरी ओर प्राईवेट स्कूल इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। शहर के तकरीबन सभी नामचीन स्कूलों में खेल मैदान की अच्छी व्यवस्था की है। साथ ही हर साल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम और राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इंटर कॉलेज में मैदान का निर्माण आरईएस विभाग और नेहरू स्टेडियम में खेल विभाग निर्माण कार्य कराएगा। दोनों जगहों पर जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे।
-- प्रदीप बत्रा, विधायक रुड़की