फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two Scorpio riders caught in oil and battery theft

Roorkee News: तेल और बैटरी चोरी में स्कॉर्पियो सवार दो दबोचे

Wed, 08 Nov 2023 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Two Scorpio riders caught in oil and battery theft
फोटो समाचार:
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी के उपकरण भी किए हैं बरामद, दोनों को भेजा जेल
गैंग बनाकर वाहनों से तेल और बैटरी चोरी की घटना को देते हैं अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों से तेल और बैटरी चोरी करने वाले गैंग के दो लोगों को स्कॉर्पियो और चोरी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार की रात एसओ अंकुर शर्मा के नेतृत्व में एसआई पवन बडोनी, सिपाही बसंत कुमार, राजदीप और शिव कुमार क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने मुजफ्फरनगर की ओर से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो आती देखी और रूकने का इशारा किया। लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया और कार सवार दो लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों से पेट्रोल, डीजल और बैटरी समेत अन्य उपकरण चोरी करते हैं। उनके गैंग में कई अन्य सदस्य भी हैं। वह घटना को अंजाम देने झबरेड़ा आ रहे थे। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि मुजम्मिल और अफजल निवासी गांव जौला, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही गैंग के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed