{"_id":"68fd1025560ab10a110c288b","slug":"two-parties-clash-over-road-construction-eight-people-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-819248-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, आठ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लादपुर कलां गांव में निर्माणाधीन सड़क पर नाली बनाने के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव भी हुआ। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लादपुर कलां गांव में सड़क का निर्माण होना है। फिलहाल यहां पत्थर आदि बिछाए गए हैं। निर्माणाधीन सड़क पर दोनों ओर नाली बनाने के लिए पिछले दिनों गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय मामला शांत करा दिया था लेकिन इसी मामले को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षाें के बीच मारपीट के साथ पथराव भी हुआ। सूचना पर उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर, कांस्टेबल संदीप रावत, रविंद्र चौहान और अक्षय तोमर के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस आपस में झगड़ रहे दोनों पक्षों के आठ लोगों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गुलजार, इंतजार, हुसैन, हासिम, तसलीम, नसीम, गयूर और गुलनवाब बताए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।