फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two Nilgai spotted near the Boat Club, raising fears of an accident.

Roorkee News: बोट क्लब के पास दिख रहीं दो नील गाय, दुर्घटना की आशंका

Fri, 17 Apr 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 17 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Two Nilgai spotted near the Boat Club, raising fears of an accident.
-एक माह से परिसर के घूम रही दो नील गाय, वन विभाग मौन
विज्ञापन

- सूचना देने के बाद भी आज तक नील गायों का नहीं हुआ रेस्क्यू
रुड़की। शहर के बोट क्लब क्षेत्र में पिछले एक माह से दो नील गाय लगातार देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये दोनों नील गाय रात में अचानक सड़क पर आ जाती हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यहां सुबह और शाम के समय यहां टहलने और आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वन विभाग को नील गायों को पकड़ने के लिए जाल लगाना चाहिए लेकिन इस संबंध में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नील गायों के ट्रैफिक लाइन में खुले में घूमने से न केवल राहगीरों बल्कि वाहन चालकों में भी डर बना रहता है। यातायात इंस्पेक्टर राजेंद्र नाथ का कहना है कि परिसर में दो नील गाय काफी समय से रह रही हैं। इनके अचानक सड़क पर आने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग को दोबारा सूचना देकर नील गायों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed