फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two months' salary of 250 employees stuck

Roorkee News: 250 कर्मियों का दो माह का वेतन अटका

Mon, 12 Jan 2026 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Two months' salary of 250 employees stuck
कड़ाके की ठंड से रोडवेज बसों को आर्थिक झटका लगा है। डिपो के 250 कर्मचारियों का वेतन दो माह से नहीं मिल पाया है। डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना दो लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। यात्रियों की घटती संख्या से डिपो कर्मचारी चिंतित हैं। डिपो की बसों में 32 से लेकर 51 तक सीटें हैं जिनको भर पाना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कोहरा, शीतलहर और ठंड के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसका असर रोडवेज के संचालक पर भी काफी पड़ा है। बसों को यात्री नहीं मिलने पर उन्हें एक्का-दुक्का सवारी लेकर ही अपने रूट पूरे करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




दिन-ब-दिन यात्रियों की संख्या घटने से डिपो को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। आमदनी पर असर पड़ने से कर्मचारियों के दो माह का वेतन भी अब तक जारी नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक दिसंबर और जनवरी का वेतन अब तक करीब 250 कर्मचारियों को नहीं मिला है। इसमें निगम, संविदा व विशेष श्रेणी आदि के कर्मचारी शामिल हैं। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि मौसम के बढ़ते प्रकोप से यात्रियों की संख्या बेहद घटी है। कर्मचारियों के दो माह का वेतन भी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



कब कितनी हुई रुड़की डिपो की आमदनी

7 जनवरी-535397



8 जनवरी-604475

9 जनवरी-467232



10 जनवरी-507216

11 जनवरी-598890



नोट: रुड़की डिपो की बसों की ओर से की गई कमाई के आंकड़े कार्यालय से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed