{"_id":"67f56590a67c25e998081e1b","slug":"two-minors-caught-pistol-and-cartridges-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-660218-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो नाबालिग पकड़े, तमंचा और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो नाबालिग पकड़े, तमंचा और कारतूस बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने दो नाबालिगों को एक तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस की ओर से सोमवार शाम क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस बीच किसी ने सूचना दी कि दो नाबालिग संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया और तलाशी ली। दोनों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों को बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया गया है।