{"_id":"6228bd2e56561b4f1c306afc","slug":"two-guldars-roaming-near-the-population-panic-among-villagers-roorkee-news-drn4059901174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में घूम रहे दो गुलदार, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में घूम रहे दो गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के पास दो गुलदारों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को गुलदारों की सूचना देकर इन्हें पकड़ने की मांग की है। वहीं, ग्रामीण गुलदारों के डर से खेत पर जाने से भी कतरा रहे हैं। खेतों पर जा रहे हैं तो टोलियां बनाकर खेती कर रहे हैं।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम छापुर, गीशहीदपुर और मंडावर गांवों के ग्रामीणों को कई दिन से खेतों पर जाते समय दो गुलदार घूमते दिख रहे हैं। खेतों में गुलदार पेड़ों पर भी चढ़े दिख रहे हैं। राहुल कुमार, शमशुद्दीन, राजबीर, रामपाल, रमेश कुमार आदि का कहना है कि वह वन विभाग को गुलदार के घूमने की जानकारी दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। ऐसे में ग्रामीणों को डर सता रहा है कि गुलदार गांव की तरफ रुख कर सकते हैं। इसे लेकर ग्रामीण रातभर जागकर घरों की छतों पर पहरा देने पर मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर, रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए टीम को लगाया जाएगा। साथ ही पिंजरा भी लगाया जाएगा।