फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two groups clashed while dancing to a DJ at a wedding; a cross-report was filed

Roorkee News: शादी में डीजे पर नाचने के दौरान भिड़े दो पक्ष, क्राॅस रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed while dancing to a DJ at a wedding; a cross-report was filed
विवाह समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान दो पक्ष आमने-आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




बहादराबाद थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक नवंबर को वह अपने चचेरे भाई की बरात में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव में गई थी। चढ़त के दौरान वह डीजे पर नाच रही थी। तभी यहां मौजूद चार आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी की।
विज्ञापन




इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए। विरोध करने पर उसके पति, भाई और जीजा की आरोपियों ने पिटाई कर दी। रिश्तेदारों ने किसी प्रकार उन्हें बचाया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी और बहन के साथ शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चढ़त के दौरान बरात में आए युवकों ने अभद्र इशारे और सीटी बजाते हुए डांस किया। इस दौरान उन्होंने उसकी पत्नी और बहन के साथ छेड़खानी की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed