{"_id":"6afda192f8cf735a0702d84d","slug":"two-dilapidated-bridges-will-be-repaired-with-10-lakh-rupees-with-a-target-of-completion-in-one-and-a-half-months-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-164293-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 10 लाख रुपये से बनेंगे दो जर्जर पुल, डेढ़ माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 10 लाख रुपये से बनेंगे दो जर्जर पुल, डेढ़ माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
Wed, 18 Nov 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और किसानों को मिलेगी राहत, डेढ़ माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
मुडलाना-लिब्बरहेड़ी और नाथूखेड़ी-नसीरपुर के बीच सिंचाई विभाग ने शुरू कराया निर्माण कार्य
अरविंद गोयल
मंगलौर। क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े सर्की राजबाहे पर स्थित दो पुलों का नवनिर्माण शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग की ओर से मुडलाना-लिब्बरहेड़ी और नाथूखेड़ी-नसीरपुर गांव के बीच इन पुलों का निर्माण करीब 10 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। विभाग ने दोनों पुलों का निर्माण डेढ़ माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पुल दशकों पुराने होने के कारण काफी जर्जर हो चुके थे। पुलों की रेलिंग टूटने और ढांचा कमजोर होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लंबे समय से इनके पुनर्निर्माण की मांग उठाई जा रही थी।
पुलों की खराब स्थिति के कारण सबसे अधिक परेशानी किसानों को होती थी। उन्हें खेतों तक कृषि यंत्र, खाद और बीज पहुंचाने के साथ फसल को मंडी और क्रय केंद्रों तक ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी वाहनों के आवागमन में भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पुल तैयार होने से मुडलाना, लिब्बरहेड़ी, नाथूखेड़ी, नसीरपुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और किसानों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
-- -- -- -- -- -
क्षेत्र के जनता की समस्या को देखते हुए दोनों जर्जर पुलों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से बन रहे इन पुलों को डेढ़ माह में तैयार करने का लक्ष्य है जिससे आवागमन पूरी तरह सुगम हो जाएगा।
सुभाष चंद्रा अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग मुजफ्फरनगर