फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two bats found dead on the roof of the Inter College

इंटर कालेज की छत पर मरे मिले दो चमगादड़, हड़कं प

Thu, 19 Mar 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two bats found dead on the roof of the Inter College
एक इंटर कॉलेज की छत पर सुबह के समय दो चमगादड़ मरे मिले हैं। कोरोना से चमगादड़ की सूचना पर इंटर कॉलेज में दहशत फैल गई। इसकी सूचना इंटर कॉलेज प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को दी, लेकिन शाम चार बजे तक भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके चलते विद्यालय प्रबंधन ने मरे चमगादड़ को ठिकाने लगवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नारसन क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा थी। इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों की नजर छत पर पड़े दो मरे हुए चमगादड़ों पर पड़ी। इसके चलते अफवाह फैल गई कि कोरोना तीसरे स्तर पर पहुंच गया है। लोगों ने अफवाह फैला दी कि हवा से हवा में कोरोना फैल रहा है। अफवाह यह भी चली कि चीन में भी चमगादड़ से ही कोरोना फैला था। इसके बाद विद्यालय में हर व्यक्ति के चेहरे पर भय साफ दिखाई दिया। आलम यह था कि परीक्षार्थी परीक्षा देने से भी कतराने लगे। किसी तरह विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा शुरू कराई। वहीं मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। कॉलेज प्रशासन के अनुसार कई बार स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, लेकिन चार बजे तक विद्यालय में कोई टीम नहीं पहुंची। बाद में कॉलेज प्रशासन ने एक चमगादड़ को दबवाया। जबकि दूसरे को पॉलिथीन में पैक कराया ताकि स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि टीम को भेजा गया है। टीम मौके पर पहुंचने ही वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed