फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested with smack of 10 lakhs

दस लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with smack of 10 lakhs
भगवानपुर। भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगह से दो लोगों को करीब 10 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी बरेली से स्मैक लाता था और उसे फुटकर में क्षेत्र में बेच देता था। दूसरा आरोपी भी इसी आरोपी से स्मैक खरीदता था।
विज्ञापन

मंगलवार को भगवानपुर पुलिस नशे के खिलाफ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक नशे के सामान के साथ सिरचंदी के पास घूम रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सिकंदरपुर से सिरचंदी आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 53.7 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वक्कार निवासी सिरचंदी बताया। उसने बताया कि उसका एक रुड़की निवासी परिचित बरेली से स्मैक लाता है। वह उसी परिचित से स्मैक खरीदकर भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिक्री करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक मंडावर बस स्टॉप के पास अन्य युवकों को कुछ संदिग्ध चीज दे रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास भी 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने अपना नाम शहनवाज निवासी सिरचंदी बताया। उसने बताया कि वह अपने ही गांव के वक्कार से स्मैक खरीदकर उसे बेचता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed