फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested for extorting Rs 24 thousand from old man

Roorkee News: बुजुर्ग से 24 हजार की टप्पेबाजी करने वाले दो धरे

Wed, 30 Oct 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for extorting Rs 24 thousand from old man
खानपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग के साथ बैंक के बाहर हुई टप्पेबाजी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग से 24 हजार की टप्पेबाजी हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को खानपुर के कर्णपुर गांव निवासी तीर्थपाल सिंह ने लक्सर स्थित बैंक शाखा से खाते से रुपये निकलवाए थे। बैंक से बाहर निकलते ही दो टप्पेबाजों ने उन्हें झांसा देकर 24 हजार रुपये उड़ा दिए थे। बुजुर्ग को जब इस बात का आभास हुआ तो उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि टप्पेबाज बैंक के भीतर मौजूद थे और पैसे निकाल रहे तीर्थपाल सिंह की रेकी करने के बाद बाहर वारदात की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनका सुराग लगा रही थी। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण बताया कि मोहल्ला सराय खालसा, खिन्नी वाली दरगाह, कोतवाली सिविल लाइन, मुरादाबाद यूपी निवासी मोहम्मद मारूफ और मलिक खान ने अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed