फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two accused arrested for taking animals for sale

Roorkee News: पशुओं को बेचने ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for taking animals for sale
संरक्षित पशु को कटान के लिए बेचने ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने लक्सर-बालावाली मार्ग पर पकड़ लिया। आरोपियों के वाहन में दो पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील और नाथीराम निवासी देवबंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




रविवार शाम को उपनिरीक्षक आशीष भट्ट कांस्टेबल गंगा सिंह और अरविंद चंदेल के साथ लक्सर-बालावाली मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने मार्ग पर घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक टेंपो को रोक लिया। वाहन में दो संरक्षित पशु क्रूरतापूर्वक बंधे थे। पुलिस ने वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की।
विज्ञापन




पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुनील और नाथीराम निवासी खेड़ा मुगल कोतवाली देवबंद बताया। पूछताछ में उन्होंने बरामद संरक्षित पशुओं को बिजनौर जनपद से खरीदकर लेकर आने और वध के लिए दूसरे समुदाय के लोगों को बेचने की बात कही। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टेंपो को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed