फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Truck full of iron pipes worth lakhs stolen

Roorkee News: लाखों रुपये के लोहे के पाइपों से भरा ट्रक चोरी

Thu, 29 Jun 2023 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Truck full of iron pipes worth lakhs stolen
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक को बरामद करने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर। क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर के निकट खड़ा लोहे के पाइपों से भरा ट्रक चोरी हो गया। ट्रक मालिक ने पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ट्रक में भरे माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी ट्रक चालक इरफान व ट्रक मालिक नावेद निवासी ग्राम पनियाला दोनों दिल्ली से बुधवार को ट्रक में लाखों रुपये की कीमत के लोहे के पाइप भरकर देहरादून ले जा रहे थे। रुड़की क्षेत्र में पहुंचने पर ट्रक चालक ने मालिक को पनियाला के पास हाईवे पर उतार दिया। जहां से मालिक अपने घर जाकर सो गया। जबकि ट्रक चालक इरफान ट्रक को ले जाकर अपने गांव के पास खड़ा कर घर जा कर सो गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे चालक ट्रक ले जाने के लिए पहुंचा तो मौके से ट्रक गायब देखकर उसके होश उड़ गए। चालक ने तुरंत मामले की जानकारी ट्रक मालिक व पुलिस को दी। एसआई पुनित धनोसी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस चौकियों पर वाहन चेकिंग शुरू कराई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। मामले में ट्रक मालिक नावेद ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed