फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Truck collided, three injured including two students

Roorkee News: ट्रक ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत तीन घायल

Tue, 02 Dec 2025 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Truck collided, three injured including two students
गदरजुड्डा गांव के पास ट्रक ने एक घोड़ा-बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घोड़ा-बुग्गी चालक व उसमें सवार छात्र-छात्राएं सड़क पर गिर गए। हादसे में चालक समेत दो छात्र घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायलों को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




गदरजुड्डा निवासी शौकीन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जिम्मू हसन घोड़ा-बुग्गी चलाने का काम करते हैं। मंगलवार सुबह रोजाना की भांति गांव से बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने के लिए मंगलौर जा रहे थे। जैसे ही घोड़ा-बुग्गी गांव से बाहर तालाब के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन




इससे घोड़ा बुग्गी में सवार छात्र-छात्राएं उछलकर सड़क पर गिर गए। जिम्मू हसन, कौशर व आहिल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया लेकिन आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायलों को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed