{"_id":"5723ad2f4f1c1b807aa91b6b","slug":"trespassing-and-went-on-polythene-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण व पालिथीन पर चला डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण व पालिथीन पर चला डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पालीिथ्ाथिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। लंबी सुस्ती के बाद शुक्रवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण और पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों से अधिकारियों की नोकझोंक हुई और कइयों का चालान भी किया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने और पालीथिन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
नगर निगम चौक से एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान और सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण करके लगाए गए सामान को जब्त करना शुरू किया। साथ ही दुकान में रखी पालीथिन भी जब्त की गई। इसे लेकर कई दुकानदारों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद अधिकारियों ने आगे से सड़क पर दुकान सजाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कई दुकानदारों के दो-दो हजार रुपये के चालान भी काटे गए। इस संबंध में एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि आज दुकानदारों को हिदायत देने के लिए कार्रवाई की गई। इसके बाद भी अगर सड़क पर दुकान लगाई गई या फिर पालीथिन का प्रयोग किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अनधिकृत होर्डिंग भी हटवाए
अतिक्रमण और पालीथिन के खिलाफ अभियान के दौरान नगर निगम ने बिजली के पोल और अन्य स्थानों पर अनधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग्स भी हटवा दिए।