{"_id":"5738b4734f1c1bf815ac71b9","slug":"traders-expressed-concern-over-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्याओं पर जताई चिंता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्याओं पर जताई चिंता
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 15 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइन बाजार में सदस्यता अभियान चलाते प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि व्यापार मंडल की रविवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। इस दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा के अभाव में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई।
विज्ञापन
इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुलाटी ने कहा कि व्यापारियों को न सुरक्षा मिल रही है और न कामकाज शुरू करने के लिए बिजली की पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि जल्द व्यापारियों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा कि रुड़की में व्यापारियों के साथ आपराधिक वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन
सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष संजीव त्यागी ने कहा कि बुध बाजार के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को दिक्कत हो रही है। बैठक में चौधरी पूरण सिंह, राजकुमार अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुभाष सखूजा, हेमंत भटनागर, प्रवीण गुप्ता, दीपक गोयल, मोहम्मद कंवर, रंजीत आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान चलाया
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ सिविल लाइंस रुड़की टाकीज से किया गया। सदस्यता अभियान की शुरूआत मुख्य चुनाव संयोजक प्रमोद गोयल एवं सदस्यता अभियान प्रमुख रमेश ओबेराय ने की। जिलाध्यक्ष संजय गर्ग एवं प्रवीण मेहंदीरत्ता तीन वर्ष सदस्यता ली। इसके बाद प्रमोद गोयल, रमेश ओबराय, दीपक कुमार, संजीव कक्कड़, संजीव वर्मा, उमेश अग्रवाल, राजन यादव, नवीन कुश, राजीव गर्ग, गुरदीप सिंह आदि ने सदस्यता ग्रहण की।
पॉलिथीन मुक्त के लिए नोटिस जारी
नगर पंचायत प्रशासन ने नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें पॉलिथीन का व्यापार करने वाले दस बड़े व्यापारियों को यह धंधा बंद करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रचार भी किया जा रहा है। नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि जल्द पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।