फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tractor-trolley collided with uncle-nephew, injured

Roorkee News: चाचा-भतीजे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, घायल

Sun, 02 Apr 2023 05:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with uncle-nephew, injured
बहन के घर जागरण में शामिल होने जा रहे चाचा-भतीजे को एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। इस बीच मौके पर आए राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन




लक्सर कस्बे के केशव नगर मोहल्ला निवासी अमित ने बताया कि उनका भाई अनुज व भतीजा सौरभ शनिवार की देर शाम क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में अपनी बहन के यहां जागरण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह लक्सर-रुड़की मार्ग पर मखियाली अड्डे पर स्थित पेट्रोल पंप पर बहनोई अनुज का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच रुड़की की ओर से जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उनका भाई अनुज और भतीजा सौरभ घायल हो गए। इस बीच मौके पर आए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई अंकुर शर्मा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed