फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Took nine samples of buckwheat flour from Roorkee-Haridwar

रुड़की-हरिद्वार से कुट्टू के आटे के नौ सैंपल लिए

Sun, 03 Apr 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Took nine samples of buckwheat flour from Roorkee-Haridwar
हरिद्वार क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने पर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने घटना के तुरंत बाद हरिद्वार और रुड़की के अलग-अलग नौ स्थानों से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए। साथ ही इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। वहीं उपभोक्ताओं से भी कुट्टू का आटा सतर्कता से खरीदने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को रुड़की के अनाज मंडी से कुट्टू की गिरी, रामनगर से कुट्टू का आटा और मंगलौर से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए गए। इसी तरह हरिद्वार से भी विभिन्न जगह से आटे के सैंपल लिए गए। टीम ने दोनों जगह से लिए गए नौ सैंपलों को जांच के लिए लैब भिजवा दिया है। साथ ही दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि बिना परखे कुट्टू का आटा बेचने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विभाग ने जारी की एडवाइजरी
-कुट्टू का आटा खरीदने से पहले ये सुनिश्चित करें कि दुकान पर आटा ज्यादा समय से न रखा हो।
-आटे का इस्तेमाल करने से पहले उसे छानना बेहद जरूरी है।
-आटे को हाथों से छूकर देखें कि ये ज्यादा खुरदुरा न हो और न ही इसमें काले दाने हो।
-आटा इस्तेमाल करने से पहले देख लें कि उसमें कीड़े न हों।
-आटा खरीदने से बेहतर उसकी गिरी खरीदकर स्वयं आटा पिसवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed