{"_id":"589613654f1c1bf340e822da","slug":"to-prevent-the-pond-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब का पानी रोकने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब का पानी रोकने पर प्रदर्शन
अमर उजाला भगवानपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में जाने वाले पानी को रोक दिया गया जिससे रास्तों पर जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई।
शनिवार को अलावलपुर के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने जलनिकासी को रोक दिया है। जिससे घरों से निकलने वाला पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा है और रास्तों पर बह रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने आरोपियों को पानी खोलने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीणों की ओर से पानी नहीं खोला गया है। ग्रामीणों को रास्तों से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिकायत करने के बाद कि जलनिकासी खुलवाने के लिए गांव में प्रदर्शन भी किया। प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जलनिकासी बहाल नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन एवं शिकायत करने वालों में राकेश कुमार, हरिराम, राजपाल, मुकेश नौटियाल, पप्पू, ललित, विनोद, दीपक कुमार, हुकम सिंह आदि के नाम प्रमुख रहे।