{"_id":"684c2292487a0017d306a4d2","slug":"tire-of-moving-car-burst-four-cars-collided-with-each-other-roorkee-news-c-5-1-drn1027-714527-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चलती कार का टायर फटा, चार कारें आपस में भिड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चलती कार का टायर फटा, चार कारें आपस में भिड़ीं
विज्ञापन
नारसन कस्बे में चलती कार का टायर फटने से पीछे आ रही तीन अन्य कारें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कार में सवार एक बच्चे सहित छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना शुक्रवार सुबह नारसन कस्बे में फुटओवर ब्रिज के पास हुई।
अशोक विहार दिल्ली निवासी मोहित राघव अपने परिवार के सदस्यों मुस्कान, सुधीर, सिमा व वरदान के साथ कार से धनोल्टी जा रहे थे। जैसे ही वे नारसन कस्बे में फुट ओवरब्रिज से आगे निकले तो अचानक से दाईं तरफ का टायर फट गया। चालक नियंत्रण खो बैठा और बीच हाईवे पर तेजी से ब्रेक लगा दिया।
इसी दौरान ठीक पीछे चल रही तीन कारें एक-एक करके एक-दूसरे से जा भिड़ीं। कारों में सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
अन्य तीन कारों में ये लोग थे सवार
अन्य तीन कारों में द्वारिका दिल्ली निवासी जीवन, प्रीति, अंजलि, प्रशांत को हल्की चोट, वैदिक बच्चे के सिर में चोटें आई हैं। ये लोग दिल्ली से ऋषिकेश जा रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार जहांगीरपुरी दिल्ली के विकास व खुशबू हरिद्वार जा रहे थे। इन्हें चोट नहीं आई है। इसके अलावा एक अन्य कार में सवार मथुरा मोतीकुंज निवासी रवि, यादराम, स्वतरी देवी, प्रेम सिंह व ब्रजलता को हल्की फुल्की चोट आई हैं। ये मथुरा से हरिद्वार जा रहे थे।