{"_id":"67e7e0057fa6ba2faa090901","slug":"thugs-stole-rs-66-thousand-from-female-employees-account-roorkee-news-c-5-1-drn1027-651773-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महिला कर्मचारी के खाते से ठगों ने 66 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महिला कर्मचारी के खाते से ठगों ने 66 हजार उड़ाए
विज्ञापन
साइबर ठगों ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक महिला कर्मचारी के खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। महिला ने उस नंबर पर कॉल की तो साइबर ठग ने अभद्रता करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी नीलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह भगवानपुर औद्याेगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। शुक्रवार को वह कंपनी से वापस घर आ रही थी। इस बीच उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि जिस बैंक में उनका खाता है वह उस बैंक का अधिकारी बात कर रहा है।
बताया कि कंपनी की ओर से उनके जिस खाते में वेतन भेजा जाता है वह आधार कार्ड से लिंक नहीं है। आधार कार्ड से खाता लिंक नहीं होने की वजह से उनके खाते में मार्च माह का वेतन नहीं आ सकेगा। वह खाता आधार कार्ड से लिंक कराना चाहती है तो कुछ बैंक संबंधी जानकारी देनी होगी। उसके झांसे में आकर महिला ने बैंक और आधार कार्ड सहित अन्य जानकारी दे दी।
विज्ञापन
कॉल कटने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 66 हजार रुपये की रकम निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने उस नंबर पर वापस कॉल की। उन्होंने कॉल रिसीव करने वाले से खाते से रकम निकालने का विरोध किया। इस पर उसने महिला के साथ अभद्रता कर दी और मोबाइल बंद कर दिया। तभी से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। महिला ने कर्मचारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।