{"_id":"571525b04f1c1b86768b4695","slug":"three-transformers-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रांसफार्मरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रांसफार्मरों में लगी आग
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अाग बुझाने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
झबरेड़ा। तीन ट्रांसफार्मरों में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से विभागीय अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी। रात नौ बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर लोग गर्मी से बेहाल रहे। अधिकारी एक साथ तीन ट्रांसफार्मरों में आग लगने का कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
झबरेड़ा स्थित शिवचौक के पास सोमवार दोपहर 12 बजे अचानक आग की लपटें देखकर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया। इससे पहले कि विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचते आसपास रखे गए तीनों ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने से पहले ऊर्जा निगम ने झबरेड़ा कस्बे के साथ-साथ बंजारन, नई मंडी, हरिजनान, दक्षिण बस्ती और आसपास की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने विस्फोट की आशंका पर ट्रांसफार्मरों के नजदीक भीड़ को दूर हटाया। तीन ट्रांसफार्मर जलने के बाद करीब पौन घंटे बाद आग स्वयं बुझ गई। उसके बाद ऊर्जा निगम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु करने में जुटे। लेकिन रात नौ बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
तकनीकी कारणों से ट्रांसफार्मरों में आग लगी है। इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एके मिश्रा, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण खंड