फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three-three specialists, but bone patients wandering

अस्पताल में भटकते रहे हड्डी के मरीज

Wed, 01 Dec 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Three-three specialists, but bone patients wandering
सिविल अस्पताल में तीन-तीन हड्डी रोग विशेषज्ञों की तैनाती के बावजूद हड्डी के रोगों से संबंधित मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। एक भी डॉक्टर की सेवाएं नहीं मिलने से मरीजों को या तो निजी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है या फिर डॉक्टर के इंतजार में आए दिन अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में रुड़की के अलावा आसपास के मंगलौर, झबरेड़ा, कलियर, नारसन, लंढौरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों से भी मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। यहां डॉक्टर नहीं मिलते तो उन्हें निराश लौटना पड़ता है। वर्तमान में ये स्थिति अस्पताल पहुंच रहे हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की है। क्योंकि, सिविल अस्पताल में तैनात तीन हड्डी रोग विशेषज्ञों में से वर्तमान में एक भी डॉक्टर अस्पताल में नहीं हैं। इनमें से एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके दुबे हरिद्वार जिला अस्पताल में अटैच हैं। डॉ. अफजल चारधाम यात्रा की ड्यूटी पर गए थे, लेकिन वह अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। अस्पताल प्रबंधक की ओर से नोटिस जारी होने के बावजूद डॉक्टर की वापसी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ऑर्थो सर्जन डॉ. राजकुमार की ड्यूटी बहुउद्देशीय शिविर में लगा दी गई है। ये शिविर आगामी 23 दिसंबर तक चलेंगे। इसके चलते डॉ. राजकुमार अस्पताल में अब बहुत कम मिल पाएंगे। ऐसे में हड्डी के मरीज भटकने को मजबूर हैं। बुधवार को कलियर से पहुंचीं असमा ने बताया कि वे तीन दिन से लगातार अस्पताल पहुंचकर निराश लौट रही हैं। मंगलौर से आए अकरम और साजिद भी हड्डी के डॉक्टर को ढूंढते नजर आए। एक ही दिन में करीब 50 से अधिक मरीज हड्डी के डॉक्टर नहीं मिलने से निराश होकर लौटे। वहीं, प्रभारी सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि चारधाम यात्रा पर गए डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है। प्रयास रहेगा कि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed