फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three thousand teachers will be recruited in the state: Dhan Singh

प्रदेश में तीन हजार शिक्षकों की होगी भर्ती: धन सिंह

Sat, 03 Aug 2019 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three thousand teachers will be recruited in the state: Dhan Singh
लक्सर में राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत। - फोटो : ROORKEE
उच्चशिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तीन हजार शिक्षकों व गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्तियां जल्द ही की जाएंगी। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्या होगा, जो व्यापक स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लंढौरा पहुंचे उच्चशिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यहां चमन लाल डिग्री कॉलेज के तृतीय तल भवन निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 33 से ज्यादा निर्णय लिए हैं, जिनका पूरे राज्य में पालन किया जा रहा है। प्रदेश में अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति के छात्रों को आईएएस एवं आईपीएस की निशुल्क कोचिंग सरकार की ओर से दी जाएगी। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तीन हजार शिक्षकों और गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्तियां जल्द ही होंगी। कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार ने शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, चिन्मय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार, प्रदीप चौधरी, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, अरुध कुमार, मनोज नायक, डॉ.नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed