फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three players from Doon Public School selected for state and national levels

Roorkee News: दून पब्लिक स्कूल के तीन खिलाड़ियों का स्टेट और नेशनल के लिए चयन

Sat, 26 Sep 2026 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three players from Doon Public School selected for state and national levels
दून पब्लिक स्कूल रुड़की के तीन खिलाड़ियों ने खेल क्षेत्र में सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र आसिफ अहमद का चयन सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राकिब और सोहेल का चयन राज्यस्तरीय अंडर-18 खो-खो चैंपियनशिप के लिए किया गया है। तीनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


रामपुर चुंगी निवासी छात्र आसिफ अहमद अंडर-19 वर्ग में नॉर्थ जोन स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं। उनका चयन सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता गुड़गांव में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं विद्यालय के छात्र राकिब और सोहेल का चयन राज्य स्तरीय अंडर-18 खो-खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर जहीर अहमद ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। कोच चैंपियन सूरज चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों को नियमित शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जाता है।


असिस्टेंट कोच हिमांशु शर्मा भी खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत के कारण उन्हें राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में स्थान मिला है। विद्यालय परिवार ने तीनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed