फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three people of the same family of Delhi died in a road accident

कार डिवाइडर से टकराई, पिता-पुत्र और दादी की मौके पर मौत

Tue, 07 Jun 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Three people of the same family of Delhi died in a road accident
मंगलवार दोपहर को हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से बचने के चक्कर में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार सवार पिता, पुत्र और दादी की मौत हो गई। जबकि दादा और पोता गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली के 37- मुकुंदपुर निवासी योगेश कुमार, अपने पिता बलवंत कुमार, माता मुगली देवी, पत्नी गीता देवी, बेटे दक्ष (8) व याग्निक (4) और छोटे भाई किशन के साथ अपनी कार से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। मंगलवार दोपहर में यह लोग वापस दिल्ली जा रहे थे। जब इनकी कार सिविल लाइंस रुड़की कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव के समीप पहुंची तो एक ट्रक ने अचानक गलत तरह ओवरटेक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कार चला रहे योगेश के छोटे भाई किशन ने बताया कि जब उसने कार को ट्रक से बचाने का प्रयास किया तो कार डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर से इतनी जोर से टकराई कि योगेश, उनके बेटे दक्ष और मां मुगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता बलवंत कुमार व छोटा बेटा याग्निक गंभीर रुप से घायल हो गए। किशन व गीता देवी को भी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस एवं अन्य वाहन से सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि गंभीर रुप से घायल बलवंत कुमार व याग्निक को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। किशन ने बताया कि उनका भाई योगेश प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तीनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed